CG News: छत्तीसगढ़ में हीरों की बड़ी खोज, महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक से मिले 5 डायमंड

CG News: छत्तीसगढ़ में हीरों की बड़ी खोज, महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक से मिले 5 डायमंड

CG News: छत्तीसगढ़ में हीरों की बड़ी खोज, महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक से मिले 5 डायमंड

CG News: छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान हीरों की प्राप्ति हुई है। यह खोज प्रदेश की खनिज क्षमता को नई पहचान देने के साथ-साथ भविष्य में निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास की संभावनाओं को भी मजबूत करती है।

200 टन सैंपल से निकले 5 हीरे

एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड द्वारा किए गए परीक्षण में लगभग 200 टन खनिज सामग्री का विश्लेषण किया गया। जांच और प्रसंस्करण के बाद कुल 5 हीरे प्राप्त हुए, जिनका कुल वजन 1.22 कैरेट है। इनमें दो जेम क्वालिटी के हीरे और तीन अन्य श्रेणी के हीरे शामिल हैं, विशेषज्ञों ने स्ट्रीम सेडिमेंट सैंपलिंग, भू-भौतिकीय अध्ययन और अन्वेषण ड्रिलिंग जैसी आधुनिक तकनीकों की मदद से इस क्षेत्र की पहचान की थी। इसके बाद बल्क सैंपल परीक्षण में हीरों की मौजूदगी की पुष्टि हुई।

Chattisgarh Diamond Discovery: महासमुंद में दो सौ टन बल्क के परीक्षण में मिले  5 हीरे, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में प्राकृतिक संसाधन की खोज

मुख्यमंत्री ने बताया बड़ी उपलब्धि

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस खोज को प्रदेश के लिए बेहद उत्साहजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की आर्थिक क्षमता और प्राकृतिक संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पहले से ही लौह अयस्क, कोयला, बॉक्साइट और चूना पत्थर जैसे खनिजों के उत्पादन में अग्रणी राज्यों में शामिल है। अब हीरों की संभावनाओं की पुष्टि से प्रदेश की खनिज विविधता और अधिक मजबूत होगी तथा खनिज आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते

राज्य सरकार का लक्ष्य केवल खनिज उत्खनन तक सीमित नहीं है, बल्कि खनिज आधारित उद्योगों और मूल्य संवर्धन इकाइयों को बढ़ावा देना भी है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, भू-वैज्ञानिकों का मानना है कि शुरुआती चरण में मिली यह सफलता क्षेत्र में बड़े खनिज भंडारों की संभावना का संकेत है। आने वाले समय में विस्तृत सर्वेक्षण और परीक्षणों के जरिए क्षेत्र की वास्तविक क्षमता का अधिक सटीक आकलन किया जा सकेगा।

सुरक्षित रखे गए हैं मिले हुए हीरे

परीक्षण के दौरान प्राप्त सभी हीरों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। इन्हें एनएमडीसी के पन्ना स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है, जहां आगे की प्रक्रिया वैज्ञानिक और नियमानुसार पूरी की जाएगी, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की खोज को प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आगे के सर्वेक्षणों में भी सकारात्मक परिणाम मिलते हैं तो छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख हीरा उत्पादक क्षेत्रों में अपनी जगह बना सकता है।

यह भी पढ़ें : CG News: पुण्यतिथि पर राज्यपाल रमेन डेका ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें