Rewa News: रीवा में एक ही दिन दो शव बरामद, सिल्परा और विजय विलास नहर से मिले शव, जांच जारी

Rewa News: रीवा में एक ही दिन दो शव बरामद, सिल्परा और विजय विलास नहर से मिले शव, जांच जारी

Rewa News: रीवा में एक ही दिन दो शव बरामद, सिल्परा और विजय विलास नहर से मिले शव, जांच जारी

Rewa News: रीवा शहर में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब अलग-अलग स्थानों पर नहर से दो शव बरामद हुए। पहली घटना सिल्परा नहर की है, जहां करीब 11 बजे एक शव मिला, जबकि दूसरी घटना विजय विलास पैलेस के पीछे नहर में करीब 12 बजे सामने आई।

पुलिस और SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर दोनों शवों को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, विजय विलास पैलेस के पीछे मिले शव की पहचान रामनाथ कुशवाहा (85), निवासी गड़रिया, थाना समान के रूप में हुई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार उनकी मौत नहर में गिरने या अन्य कारणों से हो सकती है, हालांकि असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।

दूसरे शव की पहचान जारी

सिल्परा नहर से मिले दूसरे शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और गुमशुदगी रिकॉर्ड की जांच कर रही है, एक ही दिन दो शव मिलने की घटना से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में सिरमौर चौराहे से शुरू होकर बिछिया तक पहुंचा विवाद, फायरिंग में युवक घायल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें