Rewa News: सगरा थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट का आरोप, धमकी देने का वीडियो वायरल

Rewa News: सगरा थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट का आरोप, धमकी देने का वीडियो वायरल

Rewa News: सगरा थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट का आरोप, धमकी देने का वीडियो वायरल

Rewa News: रीवा के सगरा थाना क्षेत्र के बक्छेरा टिकुरा टोला में 75 वर्षीय बुजुर्ग पर लाठी डंडे से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. हमले में बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट आई है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी मिली.

हमले का वीडियो हुआ वायरल

बताया जा रहा है कि घटना रविवार शाम की है, जबकि इसका वीडियो सोमवार को सामने आया. वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में डंडा लेकर धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं घायल बुजुर्ग जमीन पर लहूलुहान हालत में नजर आ रहे हैं.

बेटे ने लगाया हमला करने का आरोप

घायल बुजुर्ग की पहचान रामबली तिवारी के रूप में हुई है. उनके बेटे राजेश तिवारी ने बताया कि वह रीवा में ड्राइवरी का काम करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे. उनके अनुसार, रविवार शाम उनके पिता भाई के घर से लौट रहे थे, तभी संदीप तिवारी ने उन पर हमला कर दिया.

परिवार को धमकी देने का आरोप

राजेश तिवारी का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी. उनका कहना है कि सामने आए वीडियो में आरोपी डंडा लेकर धमकी देता दिखाई दे रहा है, पीड़ित परिवार ने सगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में ट्रैक्टर बैटरी चोर गिरोह का खुलासा, 25 वारदातों के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें