Rewa News: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायल युवक से मारपीट, डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों पर लगे गंभीर आरोप

Rewa News: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायल युवक से मारपीट, डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों पर लगे गंभीर आरोप

Rewa News: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायल युवक से मारपीट, डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों पर लगे गंभीर आरोप

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सबसे बड़े संजय गांधी अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां इलाज कराने पहुंचे एक घायल युवक ने अस्पताल के डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों पर मारपीट करने, घसीटने और बाल खींचने का गंभीर आरोप लगाया है. इस पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है.

मरीज की डॉक्टरों और सिक्योरिटी गार्ड ने कर दी कुटाई! रीवा के संजय गांधी  अस्पताल का वीडियो आने के बाद मचा हड़कंप - Madhya Pradesh News - News18 हिंदी

घायल होकर अस्पताल पहुंचा था पीड़ित

जानकारी के अनुसार, मनगवां थाना क्षेत्र के ग्राम आलमगंज निवासी शयन द्विवेदी पारिवारिक जमीन विवाद में हुई मारपीट के कारण घायल हो गया था. परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों द्वारा चोटों के बारे में पूछे जाने पर विवाद शुरू हुआ.

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में लगी आग, आईसीयू वार्ड में घुसा धुआं

‘चोट बताने पर नाटक करने का आरोप लगाया‘

पीड़ित युवक का कहना है कि जब वह डॉक्टरों को शरीर में लगी चोटों के बारे में जानकारी दे रहा था, तभी डॉक्टरों ने उस पर नाटक करने का आरोप लगा दिया. इसी बात को लेकर बहस बढ़ी और देखते ही देखते विवाद इतना गहरा गया कि वहां मौजूद डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों ने युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

वीडियो बनाने वाले युवक से भी की गई मारपीट

घटना के दौरान वहां मौजूद एक अन्य युवक पूरे घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो बना रहा था. पीड़ित का आरोप है कि जैसे ही डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों की नजर वीडियो बना रहे युवक पर पड़ी, उन्होंने उस युवक के साथ भी हाथापाई और मारपीट की, ताकि घटना की जानकारी बाहर न जा सके.

सुरक्षा व्यवस्था और व्यवहार पर उठे सवाल

अस्पताल परिसर में मरीज और उनके सहायकों के साथ हुई इस बदसलूकी और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद संजय गांधी अस्पताल के प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि इस मामले में फिलहाल अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का हुआ जोरदार स्वागत, रोड शो में लहराई तलवार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें