CG News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी सौगात, फसल बदलने पर मिलेगी ₹15 हजार प्रति एकड़ सहायता
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि खरीफ 2026 से धान के स्थान पर दलहन, तिलहन या अन्य फसलें उगाने वाले किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की आदान सहायता राशि दी जाएगी। यह घोषणा उन्होंने राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में की।
राजनांदगांव को मिली सौगात
मुख्यमंत्री ने जिले को 510 करोड़ 89 लाख रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा भी की, जिनमें शिवनाथ नदी पर सस्पेंशन ब्रिज, ईरा एनीकट निर्माण एवं संरक्षण कार्य, कुमरदा-गेंदाटोला-कल्लूबंजारी मार्ग निर्माण और घुमरिया व्यपवर्तन जीर्णोद्धार शामिल हैं।

फसल विविधीकरण पर सरकार का विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनांदगांव जिले में फसल चक्र परिवर्तन और जल संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुए हैं। किसानों को पारंपरिक धान खेती के साथ-साथ दलहन, तिलहन और अन्य लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रेरित किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषक उन्नति योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और अन्य किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। सरकार समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
नागरिकों के लिए नई सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने सुशासन को मजबूत बनाने के लिए सीएम हेल्पलाइन 1076 शुरू की है। इसके अलावा ई-डिस्ट्रिक्ट प्रणाली के माध्यम से आय, जाति, निवास सहित 400 से अधिक सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं, मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के तहत जरूरतमंद उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के जरिए लोगों को रूफटॉप सोलर लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे बिजली बिल में दीर्घकालिक बचत हो सके, कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और एबीस एक्सपोर्ट के बीच किसानों की सोयाबीन फसल की खरीदी के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही प्रगतिशील किसानों, कृषि सखी दीदियों, सरपंचों और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का सम्मान किया गया तथा किसानों को मिनी किट वितरित की गईं।
यह भी पढ़ें : CG News: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ में होगा मेगा वृक्षारोपण अभियान, 2036 पौधे लगाने का लक्ष्य
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
