CG News: ग्रामीण के निमंत्रण पर CM साय का अनोखा अंदाज़, खुद कराया गृह प्रवेश

CG News: ग्रामीण के निमंत्रण पर CM साय का अनोखा अंदाज़, खुद कराया गृह प्रवेश

CG News: ग्रामीण के निमंत्रण पर CM साय का अनोखा अंदाज़, खुद कराया गृह प्रवेश

CG News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के एक छोटे से गांव लोखान में उस वक्त खास माहौल बन गया, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक ग्रामीण के निमंत्रण पर उसके घर पहुंचे। बिना किसी औपचारिकता के उन्होंने परिवार के साथ मिलकर गृह प्रवेश की रस्म निभाई, जिससे वहां मौजूद लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

आमंत्रण को किया सम्मान

गांव के निवासी मोहन मरावी ने अपने नए घर के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री को बुलाया था। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए खुद नारियल फोड़ा, दीप जलाया और विधिपूर्वक पूजा कराकर गृह प्रवेश सम्पन्न कराया, इस दौरान मुख्यमंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में पूछा, “यह घर किसने बनवाया?” इस पर मोहन मरावी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मोदी जी ने।” यह संवाद वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीण के घर किया गृह प्रवेश, पूछा “आवास कोन भेजिस?  मिला दिल छू लेने वाला जवाब - cm joins housewarming emotional moment in  kabirdham village-mobile

सरकारी योजना से बदली जिंदगी

मोहन मरावी ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता मिली। पहले उनका घर कच्चा था, लेकिन योजना के तहत मिली राशि और अपनी मेहनत से उन्होंने एक मजबूत और पक्का मकान तैयार किया, मुख्यमंत्री ने घर की गुणवत्ता देखकर खुशी जताई और मोहन की मेहनत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब सरकारी योजनाएं सही तरीके से लोगों तक पहुंचती हैं और लोग उसमें सक्रिय भागीदारी निभाते हैं, तभी विकास का असली रूप सामने आता है।

आत्मनिर्भरता की मिसाल बना परिवार

मोहन ने सीमित संसाधनों के बावजूद खुद मेहनत कर घर तैयार किया। उन्होंने बताया कि योजना की राशि किस्तों में मिली, जिसका उन्होंने सही उपयोग किया और अपने सपनों का घर साकार किया, कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने परिवार को नए घर के लिए बधाई दी और इसे गांव के अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि मेहनत और सही दिशा में प्रयास से हर सपना पूरा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : CG News: निर्माण स्थल पर CM साय का अनोखा अंदाज़, श्रमिक बहनों के साथ किया श्रमदान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें