CG News: धमतरी के ओन्हाकोना में उमड़ी पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़, त्र्यंबकेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

CG News: धमतरी के ओन्हाकोना में उमड़ी पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़, त्र्यंबकेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

CG News: धमतरी के ओन्हाकोना में उमड़ी पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़, त्र्यंबकेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

CG News: धमतरी जिले में स्थित गंगरेल बांध के एक छोर पर बसे सुंदर ग्राम ओन्हाकोना में रविवार को सैलानियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. धमतरी शहर से करीब 26 किलोमीटर दूर जंगलों के बीच बसा यह गांव प्राकृतिक सुंदरता, गंगरेल बांध के जल क्षेत्र और धार्मिक स्थल के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना

ओन्हाकोना स्थित प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के तीन पिंडों पर जल अर्पित कर सुख-समृद्धि की मंगल कामना की. इस मंदिर का निर्माण धमतरी निवासी धर्मप्रेमी तीरथ राज फूटान द्वारा कराया गया है. प्राकृतिक वातावरण और बांध के खूबसूरत नजारे के बीच स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है, गंगरेल बांध के विशाल जल क्षेत्र में पर्यटकों ने जमकर मोटर बोटिंग का आनंद लिया. ग्राम समिति द्वारा प्रति व्यक्ति 100 रुपये शुल्क पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक करीब 15 मोटर बोट का संचालन किया जाता है. बोट चालकों के अनुसार सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए सभी सैलानियों को अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जाती है.

विस्थापित होकर बसा है ओन्हाकोना गांव

गंगरेल बांध के निर्माण के बाद ओन्हाकोना के ग्रामीणों को बांध के किनारे विस्थापित किया गया था. वर्तमान में यहां के ग्रामीण खेती-किसानी के साथ-साथ मत्स्यपालन और पर्यटन गतिविधियों से अपनी आजीविका चला रहे हैं. हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव तक पहुंचने वाला मार्ग अभी भी कच्चा होने के कारण बारिश के समय आवागमन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहता है, गांव में प्रवेश और व्यवस्थाओं के संचालन के लिए ग्राम समिति द्वारा बैरियर लगाया गया है, जहां चार पहिया वाहनों से 20 रुपये और दो पहिया वाहनों से 10 रुपये शुल्क लिया जाता है. रविवार और छुट्टियों के दिन यहां बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचकर मनोरम वादियों में फोटो-सेल्फी लेकर अपने पलों को यादगार बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय का सिंगापुर प्रवास, ‘सिंग फोरम-2026’ में शामिल होकर उद्योग जगत को दिया निवेश का न्योता

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें