CG News: मुख्यमंत्री साय का सिंगापुर प्रवास, ‘सिंग फोरम-2026’ में शामिल होकर उद्योग जगत को दिया निवेश का न्योता

CG News: मुख्यमंत्री साय का सिंगापुर प्रवास, 'सिंग फोरम-2026' में शामिल होकर उद्योग जगत को दिया निवेश का न्योता

CG News: मुख्यमंत्री साय का सिंगापुर प्रवास, ‘सिंग फोरम-2026’ में शामिल होकर उद्योग जगत को दिया निवेश का न्योता

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने सिंगापुर प्रवास के पहले दिन ही राज्य के विकास, निवेश और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय नजर आए. भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकित ‘सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम-2026’ में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के उद्योगपतियों और अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चाएं कीं.

CM Vishnu Deo Sai

नवा रायपुर का बॉटनिकल गार्डन

विश्व प्रसिद्ध ‘गार्डन्स बाय द बे’ के शीर्ष अधिकारियों और मास्टर प्लैनर्स के साथ हुई बैठक में सीएम साय ने शहरी हरियाली, उद्यान प्रबंधन और ईको-टूरिज्म पर विचार-विमर्श किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय अनुभव का उपयोग नवा रायपुर में प्रस्तावित बॉटनिकल गार्डन को विकसित करने, लैंडस्केपिंग और राज्य में हरित क्षेत्र बढ़ाकर पर्यटन व रोजगार के अवसर पैदा करने में किया जाएगा.

SING फोरम 2026 में शामिल होने सिंगापुर पहुंचे CM साय, कार्यक्रम में  निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए करेंगे आमंत्रित - India TV Hindi

लीडरशिप डिनर में दिया निवेश का न्योता

शाम को मुख्यमंत्री साय सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित लीडरशिप डिनर में शामिल हुए, जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले भी मौजूद थे. इस दौरान सीएम साय ने सिंगापुर के उद्योगपतियों को ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण में भागीदार बनने और राज्य में उपलब्ध निवेश संभावनाओं का लाभ उठाने का न्योता दिया.

दिग्गजों के साथ साझा की औद्योगिक नीति

डिनर कार्यक्रम में मास्टरकार्ड, टीसीएस (TCS), नेस्ले और द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के शीर्ष प्रतिनिधि शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हुए सुधारों, एमएसएमई (MSME), स्टार्टअप्स और विनिर्माण (Manufacturing) क्षेत्र में मौजूद बेहतरीन अवसरों की जानकारी दी, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 अक्टूबर 2026 को ‘सिंग फोरम-2026’ में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसके बाद 6 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ‘सीईओ राउंडटेबल’ बैठक में वे सिंगापुर के प्रमुख औद्योगिक घरानों और निवेश संस्थानों के प्रमुखों के साथ छत्तीसगढ़ में आर्थिक साझेदारी व प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) पर विस्तृत चर्चा करेंगे.

यह भी पढ़ें : CG News: भोरमदेव अभयारण्य में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी, सकरी नदी के बहाव और सड़कों की मरम्मत का काम जारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें