CG News: सुशासन तिहार में ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात, मंत्री टंकराम वर्मा ने बांटी खुशियां
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरसीवा तहसील के ग्राम पंचायत झुमका में सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए।
मंत्री ने बांटी योजनाओं की सौगात
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और लोगों की समस्याओं के निराकरण की जानकारी ली। शिविर में किसानों और अन्य हितग्राहियों को ट्रैक्टर की चाबी, अनुदान राशि के चेक, प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। सहायता मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

किसानों को मिला आर्थिक सहयोग
शिविर में एक किसान को ट्रैक्टर खरीदने के लिए 2.50 लाख रुपये की सहायता दी गई, जबकि कई किसानों को बोर खनन के लिए 43 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। इससे ग्रामीण किसानों को खेती-किसानी में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
कई समस्याओं का मौके पर समाधान
जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 2310 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 272 मामलों का तत्काल समाधान किया गया। प्रशासन की टीम ने मौके पर ही लोगों की समस्याएं सुनकर कार्रवाई की, कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को उपहार दिए गए और छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाया जाए और सभी आवेदनों का जल्द निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
कई विभागों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
शिविर में राजस्व, पंचायत, खाद्य, मत्स्य, स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। यहां लोगों को किसान पुस्तिका, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति और दिव्यांग प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
यह भी पढ़ें : Rewa News: बीहर नदी का पुराना पुल पूरी तरह तैयार, 12 मई से शुरू होगा यातायात
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
