Jashpur News: जशपुर के जोकारी को CM साय की बड़ी सौगात, 29.32 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

Jashpur News: जशपुर के जोकारी को CM साय की बड़ी सौगात, 29.32 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

Jashpur News: जशपुर के जोकारी को CM साय की बड़ी सौगात, 29.32 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ वनांचलों और अंतिम छोर पर बसे गांवों तक विकास का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नए अवसर बन रहे हैं. सरकार का संकल्प है कि कोई भी गांव और परिवार विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे.

दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

29.32 करोड़ के पांच विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकारी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग और सेतु विभाग के अंतर्गत 29 करोड़ 32 लाख 84 हजार रुपये की लागत के पांच विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया. इनमें 6 करोड़ 55 लाख 53 हजार रुपये के एक कार्य का लोकार्पण और 22 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये के चार कार्यों का भूमिपूजन शामिल है.

मुख्यमंत्री श्री साय ने जोकारी में 29.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगा बिजली नेटवर्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बेहतर सड़क संपर्क और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति से लोगों का दैनिक जीवन आसान होगा. इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में भी नए अवसर विकसित होंगे. इसी कड़ी में उन्होंने ग्राम काईकछार और बालाछापर में 4 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से बने दो 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण किया. इनसे क्षेत्र के 19 गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी.

दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

19 गांवों को मिलेगा विद्युत उपकेंद्रों का लाभ

काईकछार विद्युत उपकेंद्र से काईकछार, चांपा टोली, रामबंध, बरपानी, ढारेन, जामपानी, सालामाली, केंदपानी और टेढ़ा पहाड़ सहित 9 गांवों को लाभ मिलेगा. वहीं बालाछापर उपकेंद्र से बालाछापर, पुरनानगर, सिटोंगा, कनमोरा, रेंगोला, रायकोना, जबला, जोगीमारा, बढ़ईखाना और रजौटी सहित 10 गांवों में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी. इन उपकेंद्रों के संचालन से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ कृषि और अन्य ग्रामीण गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा.

मुख्यमंत्री श्री साय ने जोकारी में 29.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सामाजिक भवन और महतारी सदन की घोषणा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने क्षेत्रवासियों की मांग पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. उन्होंने ग्राम बनकम्बो में चीक समाज के लिए 50 लाख रुपये की लागत से सामाजिक भवन और ग्राम जोकारी में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन बनाने की घोषणा की. सामाजिक भवन में सामुदायिक और सांस्कृतिक आयोजन हो सकेंगे, जबकि महतारी सदन महिलाओं की बैठकों और सामूहिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा.

गांवों की समृद्धि से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने ग्राम जोकारी में मिनी स्टेडियम और खेल मैदान निर्माण की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है. खेल मैदान और मिनी स्टेडियम बनने से स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने के बेहतर अवसर मिलेंगे, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार गांवों के समग्र विकास, सामाजिक सुविधाओं के विस्तार, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है. जोकारी और आसपास के गांवों को मिली इन सौगातों से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि गांवों की खुशहाली और समृद्धि ही सशक्त एवं विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है.

यह भी पढ़ें : Jashpur News: जशपुर में CM साय ने मंजू भगत के नए घर में कराया गृह प्रवेश, परिवार की खुशियों में हुए शामिल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Jashpur News: जशपुर के जोकारी को CM साय की बड़ी सौगात, 29.32 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन”

Leave a Comment

और पढ़ें