MP News: शिवपुरी में कसमों से परेशान युवक ने हनुमान जी की प्रतिमा कुएं में फेंकी, आरोपी गिरफ्तार

MP News: शिवपुरी में कसमों से परेशान युवक ने हनुमान जी की प्रतिमा कुएं में फेंकी, आरोपी गिरफ्तार

MP News: शिवपुरी में कसमों से परेशान युवक ने हनुमान जी की प्रतिमा कुएं में फेंकी, आरोपी गिरफ्तार

MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम कूड़ाराई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने हनुमान जी की प्रतिमा को कुएं में फेंक दिया, जिससे पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।

आरोपी ने बताया अजीब कारण

27 वर्षीय आरोपी हरवंश यादव ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गांव में होने वाले विवादों के दौरान उसे बार-बार मंदिर ले जाकर हनुमान जी की कसम खिलवाई जाती थी। इस बात से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। आरोपी के मुताबिक, “अगर हनुमान जी नहीं रहेंगे, तो मुझे कसम भी नहीं खानी पड़ेगी।”

Youth Throws Idol of Lord Hanuman into Well in Shivpuri

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात की है, जब किसी ने प्रतिमा को कुएं में फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से प्रतिमा को कुएं से बाहर निकाला गया। मुखबिर की सूचना के आधार पर हरवंश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

200 साल पुरानी थी प्रतिमा

जानकारी के अनुसार, यह हनुमान जी की प्रतिमा करीब 200 साल पुरानी है, जिसे गांव में मढ़िया के रूप में स्थापित किया गया था। यहां नियमित पूजा-अर्चना होती थी और ग्रामीणों की गहरी आस्था जुड़ी हुई थी।

सुबह पुजारी पता चली घटना

रविवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे, तो उन्हें प्रतिमा अपने स्थान पर नहीं मिली। पास के कुएं में सिंदूर दिखाई देने पर जांच की गई, जहां प्रतिमा अंदर पड़ी मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर प्रतिमा को बाहर निकाला।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है, इस घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : MP News: MP में 21 साल से बंद बस सेवा पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को नोटिस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें