MP News: राम मंदिर प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में VHP और बजरंग दल का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका मार्च

MP News: राम मंदिर प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में VHP और बजरंग दल का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका मार्च

MP News: राम मंदिर प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में VHP और बजरंग दल का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका मार्च

MP News: भोपाल में राम मंदिर से जुड़े मुद्दे को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन संसद परिसर में हुए विपक्ष के सांकेतिक प्रदर्शन के विरोध में आयोजित किया गया था. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व्यापम चौराहे पर जुटे और वहां से विरोध मार्च निकाला गया.

बैरिकेड पार करने की कोशिश पर पुलिस ने रोका

प्रदर्शनकारियों के मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने लिंक रोड पर पहले से बैरिकेड लगाए थे. कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. इस दौरान कुछ समय के लिए पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का मुक्की जैसी स्थिति बनी रही, प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ नारे लगाए और राम मंदिर से जुड़े मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराया. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संसद परिसर में किए गए प्रदर्शन से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. इसी को लेकर उन्होंने भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया.

राहुल गांधी के पुतले का किया विरोध

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले के साथ विरोध जताया. उन्होंने पुतले के चेहरे पर गोबर लगाया और बाद में उसे जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया. पुलिस की मौजूदगी में पूरे प्रदर्शन को नियंत्रित करने की कोशिश की गई, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि संसद में संत वेश धारण कर किया गया प्रदर्शन और राम मंदिर से जुड़े प्रतीकों का उपयोग करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है. संगठन ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताया.

संत समाज ने भी जताई नाराजगी

मध्य प्रदेश संत समाज के पदाधिकारियों ने भी संसद में हुए प्रदर्शन पर आपत्ति जताई. उनका कहना है कि भगवान राम और राम मंदिर से जुड़े विषयों को राजनीतिक विवाद का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान होना चाहिए, विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कहा कि जांच प्रक्रिया पहले से चल रही है और संबंधित एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं. संगठन का कहना है कि इस विषय को लेकर विरोध प्रदर्शन करना उचित नहीं है. वहीं विपक्ष ने अपने प्रदर्शन को पारदर्शिता और जांच की मांग से जुड़ा बताया है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी पर किया हमला, नदी में फेंकने के बाद गले पर वार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें