Rewa News: रीवा में पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी पर किया हमला, नदी में फेंकने के बाद गले पर वार
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सोनौरी क्षेत्र के नैना नदी पुल पर एक पति पर अपनी पत्नी को पुल से नीचे फेंकने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि विवाद के चलते आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है.
पति पत्नी के बीच चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार आरोपी सतीश कुमार का अपनी पत्नी के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था. इसी कारण महिला करीब दो साल से पति से अलग रह रही थी. कुछ दिन पहले वह अपने तीन साल के बेटे के साथ पंजाब से शंकरगढ़ आई थी. वापस जाने के दौरान यह घटना सामने आई, बताया जा रहा है कि महिला की ट्रेन छूट जाने के बाद उसने पति से प्रयागराज स्टेशन तक छोड़ने के लिए मदद मांगी थी. आरोप है कि पति उसे और बच्चे को बाइक से ले गया, लेकिन स्टेशन जाने के बजाय सोनौरी स्थित नैना नदी पुल पहुंच गया. वहां दोनों के बीच विवाद हुआ और महिला के साथ वारदात को अंजाम दिया गया.
नदी से बचकर आने के बाद फिर किया हमला
पुलिस के मुताबिक महिला नदी में गिरने के बाद बच गई और किसी तरह वापस पुल पर पहुंची. आरोप है कि इसके बाद पति ने शराब की केन से उसके गले पर हमला कर दिया. घटना के दौरान महिला का तीन साल का बेटा मौके पर मौजूद था और रोता रहा. इसके बाद आरोपी अपने साथी के साथ वहां से फरार हो गया, घटना के समय पुल से गुजर रहे दो राहगीरों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी. मौके पर पहुंचने पर उन्होंने महिला को घायल अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति सतीश कुमार और उसके साथी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की गई है. मामले की जांच अभी जारी है, पुलिस के अनुसार महिला ने आरोपी सतीश से प्रेम विवाह किया था, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया और महिला अलग रहने लगी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा हुजूर तहसील में पटवारी और तहसीलदार आमने सामने, कार्रवाई पर हड़ताल की चेतावनी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
