Rewa News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का दो दिवसीय रीवा दौरा, जय स्तंभ चौक से बैजू धर्मशाला तक निकलेगा भव्य रोड शो
Rewa News: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल रविवार को अपने दो दिवसीय संभागीय प्रवास के तहत रीवा पहुंच रहे हैं. उनके आगमन को लेकर रीवा जिले के पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
![]()
स्वागत के बाद शुरू होगी वाहन रैली
तय कार्यक्रम के अनुसार, शाम 7 बजे चंद्रलोक होटल में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा. इसके बाद एक विशाल वाहन रैली के साथ वे शहर की सीमा में प्रवेश करेंगे, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहेंगे.
जय स्तंभ चौक से बैजू धर्मशाला तक भव्य रोड शो
शहर के मुख्य मार्गों पर उनका भव्य रोड शो निकाला जाएगा, जो जय स्तंभ चौक से शुरू होकर बैजू धर्मशाला तक जाएगा. इस भव्य रोड शो में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता सहित कई बड़े नेता और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.
विभिन्न चौराहों पर स्वागत
रोड शो के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर स्थानीय संगठनों द्वारा स्वागत किया जाएगा. खन्ना चौराहे पर अल्पसंख्यक मोर्चा, स्टेच्यू चौराहे पर फोर्ट रोड के व्यापारी, प्रकाश चौराहे पर बैस समाज, हेमू कालानी चौक पर सिंधी समाज और शिल्पी प्लाजा पर स्थानीय व्यापारी प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करेंगे.
विंध्य के वरिष्ठ नेता और विधायक रहेंगे मौजूद
इस दौरान विधायक नागेंद्र सिंह, दिव्यराज सिंह, सिद्धार्थ तिवारी, नरेंद्र प्रजापति, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल और नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडेय मौजूद रहेंगे. रोड शो के समापन के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल राजनिवास विश्राम के लिए प्रस्थान करेंगे.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के क्योंटी वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, नहाते समय वाटरफॉल में गिरे 62 वर्षीय बुजुर्ग, SDRF का रेस्क्यू जारी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










