Rewa News: नाग पंचमी पर रीवा के शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, महामृत्युंजय मंदिर में उमड़ी भीड़

Rewa News: नाग पंचमी पर रीवा के शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, महामृत्युंजय मंदिर में उमड़ी भीड़

Rewa News: नाग पंचमी पर रीवा के शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, महामृत्युंजय मंदिर में उमड़ी भीड़

Rewa News: नाग पंचमी के मौके पर रीवा में सोमवार सुबह से ही धार्मिक उत्साह देखने को मिला. प्रसिद्ध महामृत्युंजय मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. सुबह से ही भक्तों की कतार लग गई और श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए भगवान शिव के दर्शन करते नजर आए.

दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे।

कई शिवालयों में जुटे श्रद्धालु

महामृत्युंजय मंदिर के अलावा रानी तालाब स्थित शिव मंदिर, चिरहुला नाथ मंदिर, कोठी परिसर के शिव मंदिर और पचमठा मंदिर सहित शहर के कई शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली. मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे. शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख शिव मंदिरों में भी सुबह से पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा.

जल, दूध और बेलपत्र से हुआ अभिषेक

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र और फूल अर्पित कर पूजा की. नाग पंचमी के अवसर पर नाग देवता की भी विधि-विधान से पूजा की गई. मंदिर परिसरों में सुबह से ही भक्तिमय वातावरण बना रहा. मंदिरों के आसपास पूजन सामग्री, फूल और प्रसाद की दुकानें भी सजी हुई नजर आईं.

शिव और नाग पूजा का विशेष महत्व

महामृत्युंजय मंदिर के पुजारी वनस्पति प्रसाद तिवारी ने बताया कि नाग पंचमी पर भगवान शिव और नाग देवता की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है. पर्व को लेकर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं और भगवान शिव का पूजन तथा अभिषेक कर रहे हैं. श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान शिव से प्रार्थना कर रहे हैं.

शहर से गांव तक बना भक्तिमय माहौल

नाग पंचमी को लेकर रीवा शहर के साथ ग्रामीण अंचलों में भी श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला. भक्त परिवार के साथ शिव मंदिरों में पहुंचे और दर्शन-पूजन किया. प्रमुख शिवालयों में भीड़ के कारण पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा. मंदिरों में लगातार पूजा-अर्चना और जयकारों से शहर से लेकर गांव तक शिवभक्ति का रंग नजर आया.

यह भी पढ़ें : Rewa News: हिनौती उप स्वास्थ्य केंद्र बंद मिलने पर हंगामा, एएनएम की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों की शिकायत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें