Rewa News: रीवा के आजाद नगर में सर्राफा व्यापारी से लूट, पीछा कर रहे तीन नकाबपोश बदमाश बैग छीनकर फरार

Rewa News: रीवा के आजाद नगर में सर्राफा व्यापारी से लूट, पीछा कर रहे तीन नकाबपोश बदमाश बैग छीनकर फरार

Rewa News: रीवा के आजाद नगर में सर्राफा व्यापारी से लूट, पीछा कर रहे तीन नकाबपोश बदमाश बैग छीनकर फरार

Rewa News: रीवा शहर के अमहिया थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शनिवार रात बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी को निशाना बनाते हुए उनकी गाड़ी में टक्कर मारकर गिरा दिया और बैग छीनकर फरार हो गए. व्यापारी के मुताबिक बैग में करीब 900 ग्राम चांदी, 40 ग्राम सोना और 12 हजार रुपए नकद रखे थे.

घटना की सूचना मिलते ही अमहिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

5 से 6 लाख का सामान लूटने का दावा

लूट का शिकार हुए व्यापारी दीपू सोनी आजाद नगर के निवासी हैं और देविका ज्वेलर्स नाम से दुकान संचालित करते हैं. उनके अनुसार, लूटे गए सोने, चांदी और नकदी की कुल कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपए है. हालांकि, पुलिस फिलहाल लूटे गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन कर रही है.

शिल्पी प्लाजा से कर रहे थे पीछा

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10 बजे दीपू सोनी रोज की तरह रीवा के सर्राफा बाजार से आभूषण खरीदकर अपनी दुकान लौट रहे थे. इसी दौरान शिल्पी प्लाजा से ही बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश उनके पीछे लग गए. व्यापारी को इसकी भनक तक नहीं लगी और बदमाश लगातार उनका पीछा करते रहे.

गाड़ी में लात मारकर छीना बैग

व्यापारी जैसे ही आजाद नगर स्थित अपनी दुकान के पास पहुंचे, तभी बदमाशों ने बाइक से उनकी गाड़ी में जोरदार लात मार दी. अचानक हुए हमले से दीपू सोनी सड़क पर गिर पड़े. इसी मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया और बाइक से फरार हो गए.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

घटना के दौरान बदमाशों की गतिविधियां दूर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं. फुटेज में तीन नकाबपोश आरोपी बाइक से व्यापारी का पीछा करते हुए और आजाद नगर में दुकान के पास पहुंचते दिखाई दे रहे हैं. वारदात की सूचना मिलते ही अमहिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी मनोज गौतम ने बताया कि रात में लूट की सूचना प्राप्त हुई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. इधर, शहर में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई इस घटना ने रात के समय कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में बारात के दौरान डीजे निकालने पर विवाद, रिटायर्ड तहसीलदार के घर तोड़फोड़ और हमले का आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: रीवा के आजाद नगर में सर्राफा व्यापारी से लूट, पीछा कर रहे तीन नकाबपोश बदमाश बैग छीनकर फरार”

Leave a Comment

और पढ़ें