Rewa News: रीवा में बारात के दौरान डीजे निकालने पर विवाद, रिटायर्ड तहसीलदार के घर तोड़फोड़ और हमले का आरोप

Rewa News: रीवा में बारात के दौरान डीजे निकालने पर विवाद, रिटायर्ड तहसीलदार के घर तोड़फोड़ और हमले का आरोप

Rewa News: रीवा में बारात के दौरान डीजे निकालने पर विवाद, रिटायर्ड तहसीलदार के घर तोड़फोड़ और हमले का आरोप

Rewa News: रीवा में शादी की बारात के दौरान डीजे निकालने को लेकर विवाद हो गया. रिटायर्ड तहसीलदार आरबी शर्मा के परिवार ने बारात पक्ष के कुछ लोगों पर घर में तोड़फोड़ और हमला करने का आरोप लगाया है. पीड़ित परिवार का दावा है कि आरोपियों ने धार्मिक नारे लगाए और ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकी भी दी.

मिलन वाटिका में हुई कहासुनी

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को मिलन वाटिका में हमीदिया कॉलोनी निवासी एक मुस्लिम परिवार की बारात पहुंची थी. बारात स्थानीय थी. इसी दौरान डीजे निकालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

घटना का वीडियो आया सामने

इस विवाद से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में एक व्यक्ति पानी नहीं देने की बात कहता दिखाई दे रहा है. इसके बाद दूसरा युवक गाली-गलौज करता नजर आता है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि कहासुनी के बाद बारात पक्ष के कुछ लोग रिटायर्ड तहसीलदार के घर पहुंच गए और वहां तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया. परिवार के सदस्यों के साथ अभद्रता किए जाने का भी आरोप है.

लोहे की रॉड से हमले का आरोप

पीड़ित परिवार ने मोहम्मद शाहरुख पर हमले और धमकी देने में शामिल होने का आरोप लगाया है. शिकायत में लोहे की रॉड से हमला किए जाने की बात भी कही गई है. परिवार का दावा है कि घटना के दौरान धार्मिक नारे लगाए गए और ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकी दी गई. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी, थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि मिलन वाटिका में बारात के दौरान डीजे निकालने को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में CM हेल्पलाइन के दुरुपयोग पर सरकार सख्त, झूठी शिकायत करने वालों को किया जाएगा ब्लैकलिस्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: रीवा में बारात के दौरान डीजे निकालने पर विवाद, रिटायर्ड तहसीलदार के घर तोड़फोड़ और हमले का आरोप”

Leave a Comment

और पढ़ें