Rewa News: प्रकाश चौराहा ऊषा गोल्ड पार्किंग में लूट की कोशिश, विरोध करने पर कर्मचारी पर हमला

Rewa News: प्रकाश चौराहा ऊषा गोल्ड पार्किंग में लूट की कोशिश, विरोध करने पर कर्मचारी पर हमला

Rewa News: प्रकाश चौराहा ऊषा गोल्ड पार्किंग में लूट की कोशिश, विरोध करने पर कर्मचारी पर हमला

Rewa News: रीवा शहर के प्रकाश चौराहा स्थित ऊषा गोल्ड पार्किंग में देर रात सनसनीखेज घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, चेहरे ढककर आए तीन आरोपी चोरी की नीयत से पार्किंग परिसर में घुसे थे। जब उनकी कोशिश नाकाम हुई तो उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

कर्मचारी पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला

आरोपियों ने पार्किंग कर्मचारी कैलाश सोनी पर डंडों से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनके दोनों हाथ और पैर में फ्रैक्चर आया है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया पूरा घटनाक्रम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों आरोपी काफी देर तक पार्किंग में संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। रोकने पर अचानक हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई, इस वारदात के बाद प्रकाश चौराहा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: एनएच-30 पर बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की पहचान और कार्रवाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें