Rewa News: रील बनाते समय टोंस जल केंद्र में हादसा, तेज बहाव में बहा युवक
Rewa News: रीवा जिले की जवा तहसील अंतर्गत अतरैला थाना क्षेत्र के टोंस विद्युत जल केंद्र इटमा में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे एक युवक को रील बनाने का शौक भारी पड़ गया।

रील बनाते समय तेज बहाव में बहा युवक
जानकारी के अनुसार, युवक अपने दोस्तों के साथ जल केंद्र में नहा रहा था। इसी दौरान वह वीडियो रील बनाने के लिए तेज बहाव वाले हिस्से में चला गया। अचानक पानी की तेज धारा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और वह बहने लगा।
दोस्तों ने तुरंत दी पुलिस को सूचना
घटना देख उसके साथ मौजूद दोस्तों ने तुरंत अतरैला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि तेज बहाव में बहने से उसे हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि युवक डभौरा थाना क्षेत्र की नई बस्ती का निवासी है।
लापरवाही पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने इस घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि रील बनाने के लिए जान जोखिम में डालना बेहद खतरनाक हो सकता है। इस तरह की घटनाओं से सबक लेने की जरूरत है।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि तेज बहाव वाले जल क्षेत्रों में सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार के जोखिम भरे स्टंट या रील बनाने से बचें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा, हरिनाम संकीर्तन में हुए शामिल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
