Sidhi News: सीधी रेलवे परियोजना अंतिम चरण में, जुलाई तक पूरा होने का लक्ष्य

Sidhi News: सीधी रेलवे परियोजना अंतिम चरण में, जुलाई तक पूरा होने का लक्ष्य

Sidhi News: सीधी रेलवे परियोजना अंतिम चरण में, जुलाई तक पूरा होने का लक्ष्य

Sidhi News: सीधी जिले की बहुप्रतीक्षित रेलवे परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सीधी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान रेलवे विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

अधिकांश निर्माण कार्य पूरा

सांसद ने स्टेशन परिसर में चल रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और बताया कि अधिकांश काम पूरा हो चुका है। शेष बचे अंतिम चरण के कार्य जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे। परियोजना को जुलाई के आखिरी सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि परियोजना तय समय में पूरी हो सके, डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह परियोजना सिर्फ परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि जिले के विकास की नई दिशा तय करेगी। रेलवे कनेक्टिविटी से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

वर्षों पुराना सपना होने जा रहा साकार

सांसद ने इसे जनता के लंबे संघर्ष और उम्मीदों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि सीधी से पहली ट्रेन का संचालन जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा, स्थानीय निवासी सचिन यादव ने बताया कि क्षेत्र के लोग वर्षों से रेलवे सेवा का इंतजार कर रहे हैं और अब उम्मीद है कि जल्द ही यह सपना हकीकत में बदल जाएगा।

यह भी पढ़ें : Rewa News: सीधी-रीवा सीमा: छुहिया घाटी में चलते हाइवा में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें