Sidhi News: सीधी के अमिलिया में अंबेडकर जयंती रैली के दौरान हिंसा, घर और थाने पर भीड़ का हमला
Sidhi News: सीधी जिले के अमिलिया में अंबेडकर जयंती रैली के दौरान शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते बड़े उपद्रव का रूप ले लिया।

नकाबपोशों ने घर में घुसकर किया हमला
करीब 50 नकाबपोश लोगों की भीड़ ने मनी शुक्ला के घर में घुसकर पथराव और मारपीट की। इस हमले में एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जिनमें बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं, हमले में मनी शुक्ला सहित परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। एक बुजुर्ग और अन्य सदस्यों के सिर पर चोट लगने से स्थिति गंभीर बनी हुई है।

थाने पर भीड़ का धावा
घटना के बाद करीब 200 लोगों की भीड़ ने अमिलिया थाने पर हमला कर दिया। भीड़ ने थाना परिसर में घुसकर पथराव किया और कार्यालय तथा अन्य कक्षों में तोड़फोड़ की, जिससे पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
बोलेरो हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, रैली के दौरान रास्ते में खड़ी बोलेरो हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो बाद में बढ़कर हिंसा और बड़े बवाल में बदल गया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें : MP News: शहडोल के जैतपुर में गांजा तस्करों की कार पलटी, पुलिस पीछा के दौरान बड़ा हादसा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
