CG News: छत्तीसगढ़ की ‘चिन्हारी’ योजना से लोक कलाकारों को नई पहचान

CG News: छत्तीसगढ़ की ‘चिन्हारी’ योजना से लोक कलाकारों को नई पहचान

CG News: छत्तीसगढ़ की ‘चिन्हारी’ योजना से लोक कलाकारों को नई पहचान

CG News: छत्तीसगढ़ में संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चिन्हारी योजना राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति और परंपराओं को नई पहचान देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनती जा रही है।

कलाकारों का हो रहा पंजीयन

इस योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोक कलाकारों, शिल्पकारों, गायकों और नर्तकों की पहचान कर उनका पंजीयन किया जा रहा है, जिससे एक व्यापक सांस्कृतिक डेटाबेस तैयार हो रहा है, चयनित कलाकारों को आर्थिक सहायता दी जा रही है और उन्हें राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शन के अवसर मिल रहे हैं। साथ ही मेलों और सरकारी कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

चिन्हारी योजना: छत्तीसगढ़ी लोक कला की नई पहचान, परंपराओं को मिला आधुनिक  सम्मान – अमृत संदेश

नई पीढ़ी को मिल रहा प्रशिक्षण

योजना के तहत प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से युवाओं को पारंपरिक कला से जोड़ा जा रहा है। गुरु-शिष्य परंपरा के जरिए लोक कलाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है, लोक नृत्य, लोकगीत और पारंपरिक शिल्प जैसी विलुप्त होती कलाओं को संरक्षित कर उन्हें पुनर्जीवित किया जा रहा है। साथ ही डिजिटल माध्यमों से इनका प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा

‘चिन्हारी’ योजना न केवल सांस्कृतिक विरासत को सहेज रही है, बल्कि लोक कला को पर्यटन से जोड़कर रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रही है, यह योजना छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में SBI कचहरी शाखा का नया अत्याधुनिक भवन शुरू, CM साय ने किया शुभारंभ

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें