Sidhi News: सीधी में 15 वर्षों से पेयजल संकट, बैगा परिवार गड्ढे का दूषित पानी पीने को मजबूर

Sidhi News: सीधी में 15 वर्षों से पेयजल संकट, बैगा परिवार गड्ढे का दूषित पानी पीने को मजबूर

Sidhi News: सीधी में 15 वर्षों से पेयजल संकट, बैगा परिवार गड्ढे का दूषित पानी पीने को मजबूर

Sidhi News: जिले के मझौली जनपद पंचायत के ग्राम सिरौला में एक आदिवासी बैगा परिवार पिछले 15 सालों से स्वच्छ पेयजल की भारी समस्या का सामना कर रहा है। गांव में सुरक्षित पानी का कोई स्थायी स्रोत उपलब्ध नहीं है।

गड्ढे का दूषित पानी पीने को मजबूर परिवार

स्थिति इतनी खराब है कि परिवार गड्ढे से निकलने वाले कीचड़युक्त पानी को कपड़े से छानकर पीने को मजबूर है। यह पानी ही उनके दैनिक उपयोग का एकमात्र साधन बना हुआ है, ग्रामीणों के अनुसार दूषित पानी के सेवन के कारण परिवार के सदस्य बार-बार बीमार पड़ रहे हैं। राजेश बैगा ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटा भी वर्तमान में बीमार हैं।

10 अन्य परिवार भी प्रभावित

गांव के लगभग 10 अन्य परिवार भी इसी तरह गड्ढे के पानी पर निर्भर हैं। ग्रामीण आनंद बैगा के अनुसार लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पंचायत और पीएचई विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोग अब भी स्थायी समाधान का इंतजार कर रहे हैं, पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री त्रयम्बक द्विवेदी ने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में सोन नदी में नहाने गए दो युवक लापता, डूबने की आशंका

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें