Indore News: इंदौर में स्टिंग ऑपरेशन के दौरान लेडी कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार
Indore News: इंदौर पुलिस शहर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए विशेष अभियान चला रही थी। इसी अभियान के तहत विजय नगर इलाके में देर रात स्टिंग ऑपरेशन किया गया, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में सड़क पर भेजा गया।
मनचले ने लेडी कॉन्स्टेबल को रोका
रविवार देर रात मेघदूत गार्डन के पास पैदल जा रही महिला कॉन्स्टेबल के पास एक्टिवा सवार युवक पहुंचा। युवक ने अश्लील टिप्पणी करते हुए पूछा, “सिंगल हो क्या, साथ में चलोगी?” इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

निगरानी में था पूरा ऑपरेशन
एसीपी पराग सैनी के अनुसार, स्टिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस की टीम आसपास तैनात थी और पूरी घटना कैमरों में रिकॉर्ड की जा रही थी। आरोपी की हरकत सामने आते ही पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी निकला सॉफ्टवेयर इंजीनियर
पुलिस जांच में आरोपी की पहचान 27 वर्षीय सर्वेश साहू के रूप में हुई है। वह सागर का रहने वाला है और एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम करता है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि वह अक्सर अकेली महिलाओं से छेड़छाड़ करता था।
गिरफ्तारी के बाद मांगने लगा माफी
पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी अपनी हरकत पर माफी मांगने लगा। हालांकि पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, NCRB की “क्राइम इन इंडिया 2024” रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश में महिला अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में साल 2024 में महिलाओं से जुड़े 32 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए।
हर दिन 90 से ज्यादा मामले दर्ज
रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में हर दिन औसतन 90 से ज्यादा महिला अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं दहेज हत्या और अपहरण जैसे अपराधों में भी प्रदेश देश के टॉप राज्यों में शामिल है, NCRB रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि मध्य प्रदेश में हर तीन घंटे में एक रेप केस दर्ज हो रहा है। इसके अलावा महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों के मामलों में भी लगातार इजाफा देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Indore News: इंदौर में मिलावटी हल्दी का कहर, शादी की रस्म में दूल्हा-दुल्हन पहुंचे अस्पताल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
