MP News: मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे खसरे के मामले, सतना में 15 दिन में 5 मरीज पॉजिटिव

MP News: मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे खसरे के मामले, सतना में 15 दिन में 5 मरीज पॉजिटिव

MP News: मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे खसरे के मामले, सतना में 15 दिन में 5 मरीज पॉजिटिव

MP News: मध्य प्रदेश में मीजल्स यानी खसरा के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। सतना जिले में पिछले 15 दिनों के दौरान 18 लोगों में खसरे के शुरुआती लक्षण पाए गए, जिनकी जांच कराई गई। इनमें से 5 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में 4 छोटी बच्चियां और एक 26 वर्षीय युवती शामिल हैं।
प्रदेश में अब तक सतना, रतलाम, अलीराजपुर, शिवपुरी, दतिया और बुरहानपुर में कुल 24 खसरे के मरीज मिल चुके हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

दो ब्लॉकों में मिले संक्रमित मरीज

सतना जिले के नागौद ब्लॉक के सलैय्या उन्मुक्त गांव की 1 साल की बच्ची और चित्रकूट क्षेत्र की 2 साल की मासूम में खसरे की पुष्टि हुई है। वहीं मझगवां ब्लॉक के देवलहा गांव की 5 साल की बच्ची और पिंडरा गांव की 6 साल की बच्ची भी संक्रमण की चपेट में आई हैं। इसके अलावा नागौद ब्लॉक के चकरगोहान क्षेत्र की 26 वर्षीय युवती भी जांच में पॉजिटिव पाई गई है।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी संदिग्ध मरीजों की जांच कराई गई है और रिपोर्ट की पुष्टि होने के बाद सर्वे, निगरानी और इलाज की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। डॉक्टरों के अनुसार खसरा बेहद संक्रामक बीमारी है, जो तेजी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। खासकर छोटे बच्चे इसकी चपेट में जल्दी आते हैं।

खसरे के प्रमुख लक्षण

• तेज बुखार आना
• लगातार खांसी होना
• नाक बहना
• आंखों का लाल होना
• शरीर पर लाल चकत्ते निकलना
• मुंह के अंदर सफेद धब्बे दिखाई देना

कैसे फैलता है संक्रमण

खसरा संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बात करने के दौरान हवा के जरिए फैलता है। समय पर इलाज नहीं मिलने पर यह निमोनिया, दस्त, कान का संक्रमण और दिमाग में सूजन जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है।

बचाव के लिए जरूरी सावधानी

खसरे से बचाव के लिए बच्चों को एमएमआर वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना बेहद जरूरी है। पहली खुराक 9 महीने की उम्र में और दूसरी 16 से 24 महीने के बीच दी जाती है। डॉक्टरों ने लोगों से साफ-सफाई रखने, बार-बार हाथ धोने और खांसी-छींक के दौरान मुंह ढंकने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें : Indore News: इंदौर में स्टिंग ऑपरेशन के दौरान लेडी कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें