Rewa News: रीवा में अवैध हथियार का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन को लेकर बढ़ी चिंता

Rewa News: रीवा में अवैध हथियार का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन को लेकर बढ़ी चिंता

Rewa News: रीवा में अवैध हथियार का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन को लेकर बढ़ी चिंता

Rewa News: रीवा के समान थाना क्षेत्र के संजय नगर से एक युवक का देशी कट्टा लहराते हुए वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बुधवार का है, जिसमें युवक वीडियो कॉल के दौरान हथियार का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के अनुसार, युवक ने वीडियो कॉलिंग के दौरान हथियार दिखाते हुए रिकॉर्डिंग कराई, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

सोशल मीडिया पर बढ़ता हथियार प्रदर्शन का चलन

रीवा में पिछले कुछ समय से हथियारों के साथ फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ युवक दबदबा और रौब दिखाने के लिए इस तरह के वीडियो बना रहे हैं, जिससे गलत संदेश फैल रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस जांच में सामने आया है कि वीडियो में दिखाया गया हथियार अवैध है। इसके बाद समान थाना में अज्ञात युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान में जुटी हुई है, सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लगातार घटनाओं से उठे सवाल

रीवा में पिछले एक साल में 15 से अधिक फायरिंग और गोलीकांड की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें अवैध हथियारों का इस्तेमाल हुआ था। इस तरह के मामलों ने एक बार फिर हथियारों की उपलब्धता और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में फूड स्कैंडल, वेज बिरयानी में कीड़ा मिलने पर रेस्टोरेंट सील, जांच में खुलासा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें